देवर ने भाभी और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या, झारखंड में सनसनी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी जंगल में फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।