वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मनोज तिवारी ने गंजारी स्टेडियम की तारीफ की, 650 विदेशी तोते बरामद
नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में 10 साल पुराने पालतू तोते के लापता होने से एक परिवार परेशान है। चार दिन पहले बालकनी से उड़ा तोता एलेक्स अब तक नहीं मिला है। परिवार उसकी तलाश में शहर की गलियों और मोहल्लों में भटक रहा है। तोते को खोजने के लिए अब तक 10 से 12 हजार से अधिक पोस्टर लगवाए जा चुके हैं। अखबारों के जरिए पर्चे भी बंटवाए गए हैं। परिवार ने एलेक्स को सुरक्षित वापस लाने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में नकली दवाएं बेचकर फंसा सिंडिकेट:हिमाचल के सोलन में फैक्ट्री पकड़ी यूपी STF और ड्रग विभाग ने बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है। काशी के ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली की तहरीर के बाद सक्रिय हुई STF ने यूपी के 10 ड्रग इंस्पेक्टरों और उनकी टीम के साथ हिमाचल प्रदेश के सोलन में छापेमारी कर दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। जांच में वाराणसी, सहारनपुर और बिहार तक फैले नेटवर्क का पता चला। पढ़ें पूरी खबर… 2. लापता 'तोता' के लिए परिवार ने लगाए 12 हजार पोस्टर, खोजने वाले को 11 हजार का इनाम वाराणसी में 10 साल पुराने पालतू तोते के लापता होने से एक परिवार परेशान है। चार दिन पहले बालकनी से उड़ा तोता एलेक्स अब तक नहीं मिला है। परिवार उसकी तलाश में शहर की गलियों और मोहल्लों में भटक रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 3. नमो घाट पर आज से सजेगी सुरों की महफिल, काशी भजन क्लबिंग से होगा गंगा महोत्सव का आगाज काशी की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के प्रयासों के बीच देव दीपावली से पहले गंगा के पावन तट पर संगीत, नृत्य और लोक कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। चार दिवसीय काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ आज 20 नवंबर को नमो घाट पर होगा। पढ़ें पूरी खबर… 4. अधिकारी बनाना चाहते थे स्नेहा को माता-पिता, पिता बोले- मेरी बेटी मेरे लिए बहुत लकी थी वाराणसी के ज्ञानदीप एकेडमी के हॉस्टल में सातवीं की छात्रा स्नेहा मिश्रा (12) की मौत ने उसके परिवार को तोड़कर रख दिया है। जिस बेटी को माता-पिता ने बेहतर शिक्षा और अफसर बनाने के सपने के साथ हॉस्टल भेजा था, शुक्रवार को उसी बेटी को पिता ने मुखाग्नि दी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रात करीब तीन बजे तक चली। इसके बाद हरिश्चंद्र घाट पर स्नेहा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पिता तारकेश्वर मिश्रा फूट-फूटकर रोते रहे। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी में ट्रेन हादसे का मॉक ड्रिल, गैस कटर से काटी बोगी की खिड़की वाराणसी में रेल यात्रियों की सुरक्षा और संभावित ट्रेन हादसों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को विशाल मॉक ड्रिल आयोजित की गई। वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कोचिंग डिपो के पास ट्रेन डिरेलमेंट का कृत्रिम हादसा दिखाकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे (NER), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीमों ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर… 6.वाराणसी कोर्ट ने रेप के आरोपी की जमानत रद्द की, पीड़िता को धमकाया वाराणसी में जमानत पर जेल से बाहर आए एक आरोपी को जमानत की शर्तों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। पीड़िता और उसके परिवार को धमकाने तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के मामले में अदालत ने आरोपी की जमानत तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 7. वाराणसी के 20 और चौराहों पर लगेंगे हाईटेक कैमरे वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आमजन की सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड (टीकेएम) के बीच कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी में 650 विदेशी तोतों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार वाराणसी में एसटीएफ ने वनविभाग की टीम के साथ विदेशी तोतों की तस्करी करने वाले गिरोह को शुक्रवार दोपहर दबोच लिया। तस्कर चंदौली और मिर्जापुर के जंगलों से तोतों को पकड़कर लाए थे। पढ़ें पूरी खबर… 9. वाराणसी में डॉक्टरों के बीच खेल एक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी, 13 दिसंबर को वोटिंग होगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा के वार्षिक चुनाव में इस बार खेल गतिविधियों को भी जगह मिली है। संगठन में पहली बार स्पोर्ट्स सेक्रेटरी का पद शामिल किया गया है। इसके जरिए डॉक्टरों के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर… 10. काशी में मनोज तिवारी ने गंजारी स्टेडियम का वीडियो बनाकर तारीफ की, PM को किया धन्यवाद वाराणसी से प्रतापगढ़ जाते समय मनोज तिवारी ने गंजारी स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास से गुजरते हुए चलती कार में एक वीडियो बनाया। वीडियो में वह काशी में बन रहे विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम की भव्यता दिखाते नजर आए। उन्होंने इस स्टेडियम की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)