कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:12th की छात्रा का शव पोल फैक्ट्री में लटका मिला, कैंट बोर्ड के 2 कर्मचारी अरेस्ट

Nov 21, 2026 - 06:18
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:12th की छात्रा का शव पोल फैक्ट्री में लटका मिला, कैंट बोर्ड के 2 कर्मचारी अरेस्ट
नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें… 12th की छात्रा का शव पोल फैक्ट्री में लटका मिला। उसका बहन से दुपट्‌टे को लेकर झगड़ा हुआ था। उधर, कैंट बोर्ड में घूसखोरी की शिकायत पर CBI ने छापा मारा। यहां के दो कर्मचारियों को अरेस्ट कर साथ ले गई। राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड में पटकापुर चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के बेटे संभव की मौत का रहस्य सुलझाने के लिए सीन रिक्रिएशन कराया जाएगा। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए… 1- कानपुर कैंट बोर्ड ऑफिस में CBI का छापा, रिश्वत के आरोप में महिला क्लर्क समेत दो हिरासत में कानपुर कैंट बोर्ड कार्यालय में गुरुवार शाम सीबीआई की टीम ने छापा मारा। रिश्वत के आरोप में महिला क्लर्क व एक कर्मी को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 2- कारोबारी के बेटे की मौत का सीन रीक्रिएशन होगा, उसके वजन का पुतला 6वीं मंजिल से गिराया जाएगा कानपुर में कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के बेटे संभव की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए अब पुलिस सीन रिक्रिएशन कराएगी। पढ़ें पूरी खबर... 3- अग्निकांड में गिरफ्तारी न करने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, KDA अफसरों का केस डायरी में नाम बढ़ेगा फीलखाना थानाक्षेत्र में राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड में आरोपी बिल्डरों की गिरफ्तारी न होने पर पटकापुर चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने गिरफ्तारी के लिए चौकी इंचार्ज को तीन दिन का समय दिया था, लेकिन वह नाकाम रहे। पढ़ें पूरी खबर… 4- महिला का शव फंदे पर लटका मिला, 7 महीने पहले दूसरी शादी की थी; पति पिटाई करता था कानपुर के रेउना में शादी के महज 7 माह बाद ही विवाहिता पूनम तिवारी (32) का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर मर्डर का आरोप लगाया है। कहा कि उसने दूसरी शादी की थी, पहले पति से एक बेटी थी। पढ़ें पूरी खबर… 5- कानपुर की अवैध इमारतों की पोल खुलेगी, KDA की 5 सदस्यीय कमेटी भवनों का सर्वे करेगी कानपुर के पटकापुर स्थित रामनारायण बाजार में अग्निकांड के बाद केडीए ने पूरे शहर में अवैध और मानकविहीन इमारतों की जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अब घनी आबादी वाले इलाकों में बन चुके और निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पड़ताल की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 6- नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड के ठेकेदार को फटकारा, बोले-डबल काम करो... वरना रोज जुर्माना लगाएंगे कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में देरी पर नगर निगम ने सख्ती की है। चिड़ियाघर के पास चल रहे सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी मिलने पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर… 7- कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा, पारा 9.4 डिग्री पहुंचा; अगले 24 घंटे में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट कानपुर में मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 9.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 8- रूस में नौकरी के लिए गया युवक लापता, टेलीग्राम पर 4 लाख मांगे; पैसे न देने पर युद्ध में भेजने की धमकी कानपुर में विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का सपना दिखाकर पनकी के युवक को रूस भेज दिया गया। अब परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बल्कि उसकी सलामती के नाम पर चार लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 9- कर्नल के पिता ने सुसाइड किया, छोटे बेटे के साथ रहते थे; मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर में गुरुवार शाम अवसाद से जूझ रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पढ़ें पूरी खबर… 10- 12th की छात्रा का शव फंदे पर मिला, दुपट्टे को लेकर बड़ी बहन से झगड़ा हुआ था कानपुर में दुपट्टे को लेकर बड़ी बहन से हुए विवाद के बाद 17 साल की इंटरमीडिएट छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। शव महाराजपुर के सरसौल स्थित विद्युत विभाग की पोल फैक्ट्री के कमरे में मिला। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User