BJP-MLA बोले- कोई शरीफों को दबाएगा तो कड़क बात होगी:मार्केट विवाद पर महेश त्रिवेदी ने कहा- पूर्व विधायक का गैंग पुराना
कानपुर में गोविंदनगर विधार्थी मार्केट विवाद के दौरान दुकानदारों के बीच समझौता कराने पहुंचे भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के गुस्सा फूट पड़ा था। किदवई नगर विधायक अपने शांत स्वाभव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब विवाद के दौरान उन्होंने गाली-गलौज करने वाले के मुंह में जूता घुसेड़ने की बात कह दी थी। इसका वीडियो सामने आया था जो चर्चाओं में बना रहा, अब इस बयान पर किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इसपर बयान दिया है। विधायक ने माना कि राजनीतिक व्यक्ति को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि अगर शरीफ लोगों को कोई दबाएगा और ताकत का दुरुपयोग करेगा, तो निश्चित रूप से कड़क बात होगी। पढ़िए, दैनिक भास्कर से बातचीत में विधायक महेश त्रिवेदी ने जो कहा... मार्केट के दुकानदारों के विवाद के बाद समझौते के दौरान गुस्से में दिए गए बयान को लेकर जब विधायक से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। राजनीतिक व्यक्ति को चोर, उचक्के, बेईमान समेत सभी तरह के लोगों से वोट मांगना होता है। वोट देने का अधिकार सभी को है। उन्होंने भगवान और राक्षसों का उदाहरण देते हुए कहा कि ईश्वर ने कभी किसी से घृणा नहीं की। उन्होंने राक्षसों और देवताओं, दोनों को वरदान दिया। राक्षस इसलिए अपूर्ण हो गए, क्योंकि उन्होंने अपनी ताकत का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। वहीं, देवता अपनी शक्ति का सदुपयोग करने के कारण पालनहार बने। विधायक ने कहा, "शरीफों को कोई दबाएगा और ताकत का दुरुपयोग करेगा, तो निश्चित रूप से थोड़ी कड़क बात रहेगी।" पूर्व विधायक के गैंग को बताया पुराना बातचीत के दौरान जब विधायक से पूर्व विधायक को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "अरे! वो गैंग तो पुराना है। जब नेतृत्वकर्ता गलत दिशा में होता है, तो टीम भी गलत दिशा में होती है।" किदवई नगर में टिकट के कई दावेदार, होने के सवाल पर दिया जवाब किदवई नगर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट के दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ रही है। दूसरे दलों से भाजपा में आए नेता भी इस सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली से आए युवा नेता के पोस्टर भी क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं। इस पर महेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र, गरीबों और जन-जन के लिए काम करने वाली पार्टी है। पार्टी में सभी का स्वागत है। टिकट किसे मिलेगा, इसका फैसला संगठन करेगा। उन्होंने साफ कहा कि जो "संगठन तय करता है, वही होता है।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)