ट्रेलर और कार की टक्कर में छह की मौत:कुशीनगर के हाटा-पिपराइच मार्ग पर हादसा, 2 व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11:30 बजे ट्रेलर और मारुति ईको वैन की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई, जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर नंबर यूपी 53 जीटी 5156 पिपराइच से हाटा की ओर जा रहा था। मारुति ईको वैन नंबर यूपी 53 ईक्यू 5569 हाटा से पिपराइच जा रही थी। थरूवाडीह गांव के गेट के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर के बाद ईको वैन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। ट्रेलर सड़क किनारे एक पेड़ तोड़ते हुए आगे जाकर रुका। ग्रामीणों के मुताबिक, छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ईको वैन में सवार सभी लोग भलुआ भलुही के ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य थे। वे तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से वाहन तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। घायलो को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कस्बा चौकी प्रभारी कमलेन्द्र ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)