वाराणसी में गैस सिलेंडर से सिर कूचकर युवक की हत्या:अज्ञात लोगों ने कहासुनी के बाद किया हमला, पुलिस एक शव कब्जे में लिया
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोनिया घाट के पास एक युवक पर गैस सिलेंडर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । मृतक युवक की पहचान लगभग 29 वर्षीय अंकित राजभर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अपराधियों की तलाश कर रही है। कोनिया घाट के पास हुई घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित राजभर आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया घाट के पास मौजूद था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कहासुनी के बाद हुई मारपीट में सिलेंडर से अंकित पर वार किया। इस प्रहार से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही गिर गया। आसपास के लोगों ने घटना को देखकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। गंभीर चोटों के कारण युवक की हालत अत्यंत नाजुक हो गई थी। जिसके बाद उसे तत्काल कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात, जांच शुरू हत्या की खबर मिलते ही आदमपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और वारदात वाली जगह को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी विमला मिश्रा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोनिया घाट इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, ताकि मौत के सटीक कारणों की मेडिकल पुष्टि हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)