लखनऊ में 68 साल के बुजुर्ग की सिर कूंचकर हत्या:बाग में बैठकर जुआं खेल रहे थे, कुछ देर बाद शव मिला; शराब का आदी थी मृतक

Oct 31, 2026 - 22:54
0
लखनऊ में 68 साल के बुजुर्ग की सिर कूंचकर हत्या:बाग में बैठकर जुआं खेल रहे थे, कुछ देर बाद शव मिला; शराब का आदी थी मृतक
लखनऊ में 68 साल के बुजुर्ग की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। गांव से 2 किलोमीटर दूर बाग में लहूलुहान अवस्था में उसका शव मिला। सिर किसी भारी-भरकम चीज से कूंचा गया था। पत्नी के मुताबिक, कुछ देर पहले उसने दो लोगों के साथ बाग में जुआ खेलते देखा था। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। उनके मुताबिक, नन्हके शराब के आदी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं, परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर माल इलाके के गोपरामऊ गांव की है। पढ़िए पूरी घटना… गांव से दो किलोमीटर दूर जुआ खेल रहे थे बीघापुर गांव के रहने वाले नन्हके मजदूरी का काम करते थे। वह अपने दो बेटों और पत्नी के साथ रहते थे। नन्हके की पत्नी मीना ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे वह गांव से दो किलोमीटर दूर बकरी चराने बागों की ओर गई थीं। गोपरामऊ गांव के किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। उनके पति भी वहां मौजूद थे। मीना के मुताबिक, बाद में गांव के ही बोधे का बेटा चंद्रपाल दो ईंट लेकर वहां से गया। इसके बाद जुआ खेलने वाले लोग करीब 100 मीटर दूर दूसरी जगह चले गए और गाली-गलौज करने लगे। शाम तक घर न लौटने पर पत्नी ढूढ़ने निकली मीना ने बताया कि वह बकरी लेकर घर लौट आईं। शाम तक पति के वापस न लौटने पर और शाम 7:30 बजे वह बेटे के साथ पति को ढूंढने निकलीं। बाग में टॉर्च से देखने पर उन्हें नन्हके मृत अवस्था में पड़े मिले। उनका सिर कूंचा गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी हाउस भेज दिया। नन्हके की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बेटे ने दो लोगों पर हत्या करने का शक जताया नन्हके के बेटे सूरज ने रवींद्र विश्वकर्मा निवासी बीघापुर और कल्लू निवासी गोपारामऊ पर हत्या का शक जताया है। सूरज के मुताबिक, दोनों उसके पिता के साथ जुआ खेल रहे थे। उसने बताया कि बाद में रवींद्र और कल्लू शराब पी रहे थे। मीना ने बताया कि उनके पति को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर नशे में इधर-उधर पड़े रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User