हाईवे पर स्विफ्ट कार के ऊपर चढ़ा मिनी ट्रक:महिला घायल, सबली कट के पास तीन वाहन भिड़े, हादसे से लगा जाम
हापुड़। सिटी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सबली कट के पास शनिवार रात करीब 9 बजे मिनी ट्रक स्विफ्ट कार के ऊपर चढ़ गया। हादसे में कार सवार महिला घायल हो गई। तीन वाहन आपस में टकराने से हाईवे पर कुछ देर जाम लगा रहा। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, मिनी ट्रक पिलखुवा की ओर से मुरादाबाद जा रहा था। इसे चालक जाहिद चला रहा था। सबली कट के पास ट्रक के आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर मिनी ट्रक चालक ने भी ब्रेक लगाए। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद मिनी ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली से मुरादाबाद लौट रहा था परिवार स्विफ्ट कार में मुरादाबाद निवासी जुल्फेकार, उनकी पत्नी मोबिना और परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। वे दिल्ली से मुरादाबाद लौट रहे थे। हादसे में मोबिना घायल हो गईं। राहगीरों की भीड़ जुट गई। सड़क पर तीनों वाहन खड़े होने से जाम लग गया। पुलिस ने हटवाए वाहन, यातायात कराया चालू सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ था। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)