वाराणसी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ:जिले में बनाए गए 1270 पोलियो बूथ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
वाराणसी में शासन के निर्देश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह के निर्देशन में रविवार को रमना स्वास्थ्य केंद्र पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। राजकीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जनपद में पांच वर्ष तक की आयु के 5,43,549 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 22 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों सहित पूरे जनपद में कुल 1,270 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय में सभी लक्षित बच्चों तक पहुंचकर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)