जयंतीपुर में भागवत कथा:श्वेतिमा माधव प्रिया बोली- कथा श्रवण से जीवन में भक्ति और सदाचार का संचार होता है
गोरखपुर में कौड़ीराम क्षेत्र के जयंतीपुर (दिघवा) में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। पहले दिन वृंदावन की अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य और गोकर्ण उपाख्यान का भावपूर्ण वर्णन किया। वह अब तक 38 श्रीमद्भागवत कथाओं सहित 104 स्थानों पर विभिन्न प्रभु कथाओं का वाचन कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जीवन में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार का संचार होता है। गोकर्ण उपाख्यान के माध्यम से धुंधकारी के उद्धार का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कथा श्रवण की महत्ता और भक्ति की शक्ति का संदेश दिया। प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मुख्य यजमान गौरी शंकर गुप्ता और उनकी पत्नी कमलावती देवी ने विधि-विधान से व्यासपीठ का पूजन किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)