कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व से पहले डायवर्जन मार्ग लागू:कासगंज और सोरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए यातायात व्यवस्था की तैयारी

Nov 22, 2026 - 13:14
0
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व से पहले डायवर्जन मार्ग लागू:कासगंज और सोरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए यातायात व्यवस्था की तैयारी
कासगंज में 24 तारीख को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व से पहले पुलिस ने तय डायवर्जन मार्गों का निरीक्षण किया। स्नान के लिए हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज, प्रभारी निरीक्षक सोरों और टीएसआई ने मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जाम से बचने के लिए जरूरी निर्देश दिए। देखें, 5 तस्वीरें… कार्तिक पूर्णिमा के दौरान कासगंज और सोरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने डायवर्जन मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और जरूरत के मुताबिक व्यवस्था संभालने को कहा है। पुलिस का कहना है कि स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी से बचाने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User