यमुना सीमा विवाद और भूमाफिया पर भाकियू ने ज्ञापन सौंपा:बागपत में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी, कार्रवाई की मांग

Oct 27, 2026 - 11:33
0
यमुना सीमा विवाद और भूमाफिया पर भाकियू ने ज्ञापन सौंपा:बागपत में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी, कार्रवाई की मांग
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि निवाडा समेत दर्जनों गांवों के किसानों को परेशानी हो रही है। यमुना नदी के उस पार हरियाणा में बागपत के किसानों की जमीन पर हरियाणा के किसान अवैध रूप से फसल बोते हैं और जबरन काट लेते हैं। समाधान का आश्वासन मिला किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। हरियाणा प्रशासन ने कई बार बागपत के किसानों पर मुकदमे भी दर्ज किए हैं। निवाड़ा गांव में पहले समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन समस्या बनी हुई है। अर्जुन प्रधान ने यह भी बताया कि निवाड़ा गांव में कई भू माफिया खसरा नंबर अलग होने के बावजूद अधिकारियों को गुमराह कर जमीनों का बैनामा कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान उन्होंने भू माफियाओं पर तुरंत कार्रवाई और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User