रोडवेज बस ने खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी:पार्सल कर्मचारी ने जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया, CCTV
इटावा शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बीते सोमवार दोपहर करीब बीते 12 बजे पार्सल घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो में सैफई डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार मालिक और एवीजी लॉजिस्टिक पार्सल के इंचार्ज सूरज सिंह भदौरिया ने बस चालक और परिचालक पर शराब पीने तथा जानबूझकर जान और माल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। सूरज सिंह भदौरिया के मुताबिक, उनकी स्कॉर्पियो कार UP 75 AN 0281 रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खड़ी थी। इसी दौरान सैफई डिपो की बस UP 78 JN 9897 ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। उनका आरोप है कि बस में संविदाकर्मी चालक पुष्पेंद्र यादव और परिचालक संजू यादव मौजूद थे और दोनों शराब पी रहे थे। टक्कर के बाद चालक के मौके से चले जाने और परिचालक के भी कुछ समय बाद वहां से जाने की बात कही गई है। घटना के संबंध में जसपाल सिंह भदौरिया पुत्र स्व बृज मोहन सिंह भदौरिया निवासी मकान नंबर 532, करमगंज पंजाबी कॉलोनी, इटावा ने थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। शिकायत के अनुसार जसपाल सिंह एवीजी लॉजिस्टिक में कर्मचारी हैं। शिकायत के अनुसार, टक्कर से स्कॉर्पियो का शीशा टूट गया और गाड़ी के एक तरफ काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सूरज सिंह भदौरिया ने बताया कि एवीजी लॉजिस्टिक को रोडवेज के माध्यम से पार्सल परिवहन का काम सौंपा गया है। इस व्यवस्था के तहत पार्सल भेजने का काम किया जाता है, जिससे परिवहन विभाग को भी राजस्व मिलता है। उनका आरोप है कि पार्सल के काम को लेकर रोडवेज के कुछ कर्मचारियों से विवाद की आशंका है। स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की मंशा उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते उन्हें या उनके स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की मंशा से टक्कर मारी गई हो सकती है। हालांकि, जानबूझकर टक्कर मारने की बात अभी आरोप के स्तर पर है और इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने के साथ रोडवेज विभाग के अधिकारियों और अपनी संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों को भी मामले की जानकारी देने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि फुटेज की जांच कर टक्कर की वास्तविक वजह का पता लगाया जाए और बस चालक व परिचालक की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच नया शहर चौकी प्रभारी कर रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कॉर्पियों कार गलत पार्किंग में खड़ी थी विभाग की ओर से ऐसा बताया गया कि स्कॉर्पियों कार गलत पार्किंग में खड़ी थी, किसी तरह से बस का बैक गियर लग गया, गलती से ऐसा हुआ है, इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)