संभल में बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल:दवाई लेने शहर जा रहे थे, ई-रिक्शा ने टक्कर मारी

Oct 27, 2026 - 12:07
0
संभल में बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल:दवाई लेने शहर जा रहे थे, ई-रिक्शा ने टक्कर मारी
संभल में बाइक से दवाई लेने जा रहे पिता-पुत्र सड़क हादसे में घायल हो गए। पिता की इलाज के दौरान अलीगढ़ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बेटे का अभी भी इलाज चल रहा है। दुर्घटना सोमवार की रात 08 बजे हुई, जबकि मौत मध्यरात्रि 02 बजे हुई है। परिजन ग्रामीण का शव लेकर थाने पर पहुंच गए। हादसा जनपद संभल की कोतवाली गुन्नौर नगर पंचायत शहर में रजिस्ट्ररी ऑफिस के सामने हुआ है। मृतक ग्रामीण की पहचान सोरन सिंह (60) पुत्र जसवंत सिंह निवासी काशीपुर, थाना जुनावई, तहसील गुन्नौर के रूप में हुई है। मृतक ग्रामीण अपने 26 वर्षीय इकलौते बेटे सत्यप्रकाश के साथ बुखार की दवाई लेने के लिए गुन्नौर शहर के निजी अस्पताल रात्रि 8 बजे आ रहा था, सामने से आ रही ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात्रि में 60 साल के ग्रामीण में दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रात में ही मृतक ग्रामीण के शव को थाना गुन्नौर लेकर पहुंच गए। पुलिस परिजनों के साथ शव को लेकर सरकारी अस्पताल गुन्नौर पहुंचे। मंगलवार की सुबह 09 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता-पुत्र खेती-बाड़ी कर कर परिवार चलाते थे। पत्नी का नाम रामादेवी है, चार लड़की है, तीन लड़कियों राम छाया, रेखा, नीतू की शादी हो गई है। 17 वर्षीय बेटी पूजा है। थाना गुन्नौर प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों की ओर से शिकायत दी गई है मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User