जालौन के 6 नेताओं को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जगह:पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा भी शामिल, संजय त्रिपाठी पहले से थे सदस्य

Oct 27, 2026 - 11:50
0
जालौन के 6 नेताओं को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जगह:पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा भी शामिल, संजय त्रिपाठी पहले से थे सदस्य
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की लिस्ट में जालौन जिले के छह नेताओं को जगह मिली है। इतनी संख्या में नेताओं को शामिल किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। इसे जिले के नेताओं को संगठन में एक खास जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, संजय त्रिपाठी, रामेंद्र सेंगर ‘बना’, उदयन पालीवाल ‘भोलू’, नागेंद्र गुप्ता और सुदामा दीक्षित के नाम हैं। संजय त्रिपाठी पहले से ही प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। लखनऊ से सूची जारी होने के बाद जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नियुक्तियों पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जिन नेताओं को जगह मिली, उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। संजय त्रिपाठी, उदयन पालीवाल ‘भोलू’, नागेंद्र गुप्ता और सुदामा दीक्षित का फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई गई। प्रतिनिधित्व को लेकर एक और बात पर चर्चा है। सवाल उठ रहा है कि भानु प्रताप सिंह वर्मा को छोड़कर किसी अन्य दलित या पिछड़े वर्ग के नेता को लिस्ट में जगह क्यों नहीं मिली। पिछड़ी जातियों के नेताओं को प्रतिनिधित्व न मिलने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User