बृजभूषण शरण सिंह को मिला 1 करोड़ का घोड़ा:पूर्व सांसद ने घुड़सवारी की, 10 महीने पहले बेटे के दोस्त ने गिफ्ट किया था डेढ़ करोड़ा का घोड़ा

Oct 27, 2026 - 11:50
0
बृजभूषण शरण सिंह को मिला 1 करोड़ का घोड़ा:पूर्व सांसद ने घुड़सवारी की, 10 महीने पहले बेटे के दोस्त ने गिफ्ट किया था डेढ़ करोड़ा का घोड़ा
गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को मंगलवार सुबह एक करोड़ रुपए का एक घोड़ा उपहार में मिला है। बृजभूषण का 8 जनवरी को जन्मदिन है, लेकिन इससे पहले ही उन्हें उपहार मिलने शुरू हो गए हैं। अयोध्या के जुबेरगंज के रहने वाले सरफराज अहमद ने विश्नोहरपुर में बृजभूषण को सिंध नस्ल का घोड़ा जन्मदिन उपहार के रूप में भेंट किया। घोड़ा मिलने के बाद पूर्व सांसद ने उस पर बैठकर घुड़सवारी भी की। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- हमें दुगमा और कदमबाजी चाल वाला घोड़ा मिला है, जिस पर बैठकर आराम से चला जा सकता है। मैं पहले खूब घुड़सवारी करता था और पांच से छह घंटे तक घोड़े पर बैठा रहता था। इस पर बैठने में कोई रिस्क नहीं है। कोशिश करूंगा कि बुढ़ापे में भी घुड़सवारी करता रहूं। आज मैं बस केवल बैठा था। राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर का है घोड़ा घोड़ा भेंट करने वाले सरफराज अहमद ने बताया कि घोड़ा सिंध नस्ल का है। घोड़ा दुगमा चाल से चलता है और राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र का है। घोड़े उम्र करीब साढ़े सात साल है। सरफराज अहमद ने कहा कि इस नस्ल के घोड़े की शुरुआती कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, घोड़े की वास्तविक कीमत उसकी चाल और अन्य खूबियों के आधार पर घटती-बढ़ती है। अब आठ घोड़े, गिर नस्ल की 70 से अधिक गायें भी बृजभूषण शरण सिंह के पास बड़ी संख्या में घोड़े और गाय हैं। उनके पास अब कुल आठ घोड़े हैं। इनमें लंदन से आया करीब ढाई करोड़ रुपये का घोड़ा और पंजाब से आया डेढ़ करोड़ रुपये का घोड़ा शामिल है। फिर आज उन्हें करीब एक करोड़ रुपये कीमत का एक और घोड़ा उपहार में मिला है। इसके अलावा उनके पास तीन महंगे मारवाड़ी घोड़े पहले से मौजूद हैं। इनमें बादल नाम का घोड़ा करीब 10 लाख रुपये और बुलेट नाम का घोड़ा लगभग आठ लाख रुपये कीमत का बताया जाता है। दो अन्य घोड़े भी उनके पास हैं, हालांकि उनकी नस्ल और कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं है। नए घोड़े के आने के बाद उनके घोड़ों की कुल संख्या आठ हो गई है। घोड़ों के अलावा बृजभूषण शरण सिंह के पास 150 से अधिक गायें भी हैं, जिनमें करीब 70 गायें गिर नस्ल की बताई जाती हैं। इस नस्ल की प्रत्येक गाय की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक आंकी जाती है। बृजभूषण के 54 डिग्री कॉलेज, कई इंटर कॉलेज भी हैं बृजभूषण पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनके पास गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती समेत पूरे देवीपाटन मंडल में उनके 54 डिग्री कॉलेज हैं और कई इंटर कॉलेज भी हैं। उन्होंने अपने स्कूल-कॉलेज की चेन का नाम नंदिनी के नाम से रखा है। बृजभूषण ने 11 नवंबर 1994 को नंदिनी नगर महाविद्यालय की नींव रखी थी। इसके बाद उन्होंने कई स्कूल कॉलेज का नाम नंदिनी ग्रुप के नाम से रखा। इसमें इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग, नर्सिंग और मैनेजमेंट के कॉलेज शामिल हैं। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बृजभूषण को गिफ्ट में डेढ़ करोड़ का घोड़ा मिला, VIDEO:कीमत सुनकर ठहाका लगाया, कहा- यार, हम तो पागल हो जाएंगे बाहुबली बृजभूषण सिंह लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब डेढ़ करोड़ रुपए का घोड़ा भी उनकी अस्तबल की शान बढ़ा रहा है। इसे उन्होंने खरीदा नहीं, बल्कि गिफ्ट में मिला है। गिफ्ट देने वाले सांसद बेटे करण भूषण सिंह के दोस्त हैं। पंजाब से गोंडा में घोड़ा पहुंचते ही उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। बृजभूषण सिंह ने खुद घोड़े का वेलकम किया और उसे दुलारा। जब उन्हें इसकी कीमत का पता चला तो ठहाका लगाते हुए कहा- यार, हम तो पागल हो जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User