अमेठी में 1-नवंबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद:10 केंद्र बनाए गए, किसानों को 48 घंटे में होगा भुगतान
अमेठी में खरीफ सीजन 2026-27 के तहत 1 नवंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। किसानों को बिचौलियों से बचाने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 110 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसान इन केंद्रों पर धान बेचकर सरकार की ओर से तय न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ ले सकेंगे। खरीद शुरू होने से पहले केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सरकार ने सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। खरीफ सीजन 2026-27 में धान खरीद के लिए छह एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें विपणन शाखा के 44, पीसीयू के 24, पीसीएफ के 19, यूपीएसएस के 17, मंडी परिषद के चार और एफसीआई के दो केंद्र शामिल हैं। केंद्रों पर तौल और गुणवत्ता जांच की व्यवस्था धान खरीद सुचारु रूप से कराने के लिए क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छन्ना मशीन और गुणवत्ता जांच के इंतजाम किए गए हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही केंद्रों पर लाएं, ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। टोकन से होगी खरीद किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था के जरिए धान की खरीद की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, उपज की खरीद के बाद किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने और भुगतान पाने में सहूलियत मिलेगी। किसानों को परेशान करने पर कार्रवाई डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों को परेशान करने या अनावश्यक दिक्कत पैदा करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)