पूर्व IAS दिव्या मित्तल बोलीं-जनता के हिसाब से बने नीति:राष्ट्रीय अध्यक्ष का मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में अभियान, ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाया
आईएएस पद से इस्तीफा देने के बाद आम जनता की समस्याओं को उठाने के लिए चुनावी मैदान में उतरीं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल का जनसंपर्क अभियान जारी है। मंगलवार को पटेहरा ब्लॉक के बलहरा गांव मोड़ पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा और पेयजल की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। दिव्या मित्तल ने कहा कि नीतियां जनता की जरूरतों के हिसाब से बननी चाहिए और काम भी उसी के अनुरूप होना चाहिए। ‘जनता नहीं जागेगी तो कुछ नहीं होगा’ बलहरा मोड़ पर ग्रामीणों ने दिव्या मित्तल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान ‘दिव्या मित्तल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ और ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। दिव्या मित्तल ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष की शुरुआत हुई है। आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके अधिकारों की बात उठाने के लिए लोगों को जननीति भारत पार्टी से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक जनता जागरूक नहीं होगी, तब तक बदलाव संभव नहीं है। अपने अधिकारों के लिए लोगों को खुद भी सक्रिय होना पड़ेगा। शिक्षा और पेयजल की समस्याओं पर चर्चा जनसंपर्क के दौरान बलहरा मोड़ पर ग्रामीणों ने शिक्षा और पेयजल से जुड़ी समस्याएं उठाईं। दिव्या मित्तल ने कहा कि नीतियां जनता की जरूरतों के अनुसार बननी चाहिए। जननीति भारत पार्टी भी जनता की आवाज के आधार पर काम करने की बात करती है। ग्रामीणों ने उनकी बातों पर सहमति जताई। पटेहरा ब्लॉक के कई गांवों में पहुंचेंगी दिव्या मित्तल जनसंपर्क के तहत पटेहरा ब्लॉक के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों का दौरा कर रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पटेहरा मोड़ स्थित ब्लॉक के पास जनसंपर्क के बाद पटेहरा कला ग्रामसभा में ग्रामीणों से संवाद होगा। इसके बाद दीप नगर चौराहे पर बाजार के लोगों से मुलाकात की जाएगी। कार्यक्रम में पूरी ग्रामसभा, ककरद ग्रामसभा और घोरी गांव भी शामिल हैं। इन स्थानों पर पहुंचकर वह ग्रामीणों से बातचीत करेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी। लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश जनसंपर्क अभियान के दौरान दिव्या मित्तल ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनकी बातें सुन रही हैं। उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की इच्छा जताने वाले लोगों के साथ वह हंसते हुए फोटो भी खिंचवा रही हैं। अभियान के जरिए पार्टी आम लोगों से संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)