प्रयागराज में एक हफ्ते में ठंड बढ़ने के आसार:AQI 313 पर, दिवाली के बाद अब भी जहरीली बनी हुई है

Nov 13, 2026 - 07:50
0
प्रयागराज में एक हफ्ते में ठंड बढ़ने के आसार:AQI 313 पर, दिवाली के बाद अब भी जहरीली बनी हुई है
प्रयागराज में दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद वायु प्रदूषण का असर अब भी बना हुआ है। शुक्रवार सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 313 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, दिवाली के बाद सोमवार को AQI 500 के पार पहुंच गया था। इसके मुकाबले प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है, लेकिन हवा अब भी सांस लेने के लिए साफ नहीं हुई है। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग का असर दिखाई दे रहा है। हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 के बारीक कण लोगों की सेहत पर असर डाल सकते हैं। इससे आंखों में जलन, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आतिशबाजी के बाद अब तक नहीं सुधरी हवा की गुणवत्ता दिवाली की रात शहर में देर तक आतिशबाजी होती रही। पटाखों से निकले धुएं और प्रदूषित कणों के कारण हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई। सोमवार को AQI 500 के पार पहुंच गया था। बुधवार को भी यह 356 दर्ज किया गया। शुक्रवार को इसमें कुछ और गिरावट आई और AQI 313 पर पहुंचा। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अब भी बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। एक सप्ताह में बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रयागराज में अगले एक सप्ताह के दौरान ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ेगा। आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User