यूपी की बड़ी खबरें:विधायक-सांसदों की लगेगी क्लास, तावड़े ने माना दीप प्रज्ज्वलन के भव्य आयोजन में चूक हुई

Sep 28, 2026 - 08:24
0
यूपी की बड़ी खबरें:विधायक-सांसदों की लगेगी क्लास, तावड़े ने माना दीप प्रज्ज्वलन के भव्य आयोजन में चूक हुई
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने माना है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर “आशीर्वाद का एक दीप”(आशीवार्द का दीया) कार्यक्रम का भव्य आयोजन करना चूक हुई। उन्होंने इस चूक के समाधान के लिए विधायकों और सांसदों को सेवा संकल्प अभियान में जुटने को कहा है। तावड़े ने प्रदेश नेतृत्व से स्पष्ट कहा कि जो सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक अभियान की प्रतिदिन की फोटो प्रदेश मुख्यालय को नहीं भेजेंगे उनकी रिपोर्ट उन्हें दी जाए। ऐसे कार्यकर्ताओं की लखनऊ में अलग से बैठक की जाएगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े इन दिनों पूरी तरह यूपी में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और इस अभियान के जरिए चुनाव प्रचार का पहला चरण पूरा करने में जुटे हैं। बीते सप्ताह तावड़े ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अभियान की समीक्षा की। तावड़े ने वीसी में माना कि पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन यूपी में कई जगह दीप प्रज्ज्वल के भव्य आयोजन करने में चूक हुई है। पढ़ें पूरी खबर शकुंतला विश्वविद्यालय में छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की:ABVP के विरोध में दूसरे दिन भी हंगामा; छावनी में तब्दील रहा यूनिवर्सिटी कैंपस डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे एमएड द्वितीय वर्ष की दिव्यांग छात्रा भक्ति गर्ग ने नाराज होकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल बचा लिया और हिरासत में ले लिया। इस हंगामे के दौरान कैंपस छावनी बना रहा। छात्रा को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर अन्य छात्र आक्रोशित हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि पुलिस छात्रा भक्ति गर्ग से बात नहीं करने दे रही है। इसी दौरान बीए प्रथम वर्ष के छात्र अजय पाल के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया। इसको लेकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे राकेश मालिक भक्ति गर्ग समेत अन्य छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में केवल एबीवीपी और आरएसएस को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाती है, जबकि अन्य छात्र संगठनों और छात्रों को ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं मिलती। इसी के विरोध में शनिवार से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में भाजपा सांसद-पार्षद का विवाद दिल्ली पहुंचा:प्रदेश प्रभारी ने विश्वजीत त्रिपाठी को दिल्ली बुलाया, अखिलेश बोले- वह सपा का मेंबर बनेगा गोरखपुर में भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी एवं सांसद रविकिशन शुक्ला के बीच फोन पर बातचीत के दौरान हुआ विवाद अब दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं तक पहुंच गया है। इसके साथ ही इसकी गूंज लखनऊ में बैठे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कानों तक भी पहुंची। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने फोन कर पार्षद को दिल्ली बुलाया है। दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस विवाद पर कहा कि वह (विश्वजीत) पार्टी का मेंबर बनेगा और सपा की सरकार बनेगी। शनिवार की शाम को गोरखपुर में भारी वर्षा हुई थी। जिसके बाद शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। तारामंडल से पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रविकिशन को फोन लगाया था। बातचीत के दौरान उन्होंने तरकुलानी रेगुलेटर व पॉम पैराडाइज के पास का रेगुलेटर खोलवाने को कहा था। बातचीत के दौरान सांसद ने उनसे कहा कि 'सपा जवाइन कर लेहला का?' इस बात पर नाराज पार्षद ने सांसद से पूछ लिया कि 'आपने बसपा जवाइन कर लिया क्या?' बातचीत का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके पक्ष में और विपक्ष में पोस्ट किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर संजय निषाद बोले- हार से विपक्षी हताश, चुनाव आयोग को निशाना बना रहे; जनता लगातार नकार रही निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद ने लखनऊ में रविवार को विपक्ष पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगातार हार से विपक्षी हताश हैं इसलिए चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस चुनाव जीतने पर अपनी पीठ थपथपाती हैं, लेकिन हार मिलने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती हैं। पूरी खबर पढ़िए… योगी ने दो महीने में 60% बजट खर्च करने का लक्ष्य दिया, वित्त मंत्री करेंगे विभागवार समीक्षा लखनऊ में सीएम योगी ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट खर्च की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अगले दो महीने में कुल बजट का कम से कम 60% खर्च करने का लक्ष्य दिया। साथ ही, 70% बजट की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जिन विभागों में बजट खर्च की रफ्तार धीमी है, वे इसमें तेजी लाएं। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को विभागीय मंत्रियों के साथ बैठक कर बजट खर्च की बिंदुवार समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही, बजट खर्च में आ रही दिक्कतों को तुरंत दूर करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User