प्रयागराज में एक बार फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर:रिवर फ्रंट रोड पर चढ़ने लगा पानी, 24 घंटे में डेढ़ से दो मीटर तक बढ़ोतरी
प्रयागराज में बाढ़ का खतरा टलने के बाद एक बार फिर गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पानी अब ऊपरी सतह की ओर बढ़ रहा है। गंगा-यमुना का पानी एक बार फिर लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के पास पहुंच गया है। वहीं नागवासुकी मंदिर के समीप गंगा किनारे बनी रिवर फ्रंट रोड पर भी पानी पहुंचने लगा है। तेजी से बढ़ते जलस्तर को लेकर नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। 24 घंटे में तेजी से बढ़ा जलस्तर सिंचाई विभाग की ओर से 27 सितंबर की रात 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, नैनी में यमुना का जलस्तर 79.46 मीटर दर्ज किया गया। पिछले चार घंटे में इसमें 34 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.75 मीटर दर्ज हुआ, जिसमें चार घंटे में 35 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। छतनाग में गंगा का जलस्तर 78.85 मीटर दर्ज किया गया है। यहां पिछले चार घंटे में 28 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। तीनों स्थानों पर बारिश शून्य दर्ज की गई है। लेटे हनुमान मंदिर और रिवर फ्रंट तक पहुंचा पानी जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा-यमुना के आसपास के निचले हिस्सों में पानी फिर पहुंचने लगा है। लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के पास गंगा-यमुना का पानी पहुंच गया है। वहीं नागवासुकी मंदिर के पास रिवर फ्रंट रोड पर भी पानी चढ़ने लगा है। इससे हाल में बाढ़ का पानी उतरने के बाद सामान्य हुई गतिविधियों पर दोबारा असर पड़ने की आशंका है। अभी सभी तटबंध सुरक्षित सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सभी तटबंध सुरक्षित हैं। फिलहाल किसी तटबंध पर खतरे की स्थिति नहीं बताई गई है। हालांकि, लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे के इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)