टेंडर दिलाने के नाम पर 1.53 करोड़ लेने का आरोप:रेलवे और सीआईएसएफ में ठेका दिलाने का झांसा दिया, SP से दोबारा लगाई गुहार

Oct 30, 2026 - 14:49
0
टेंडर दिलाने के नाम पर 1.53 करोड़ लेने का आरोप:रेलवे और सीआईएसएफ में ठेका दिलाने का झांसा दिया, SP से दोबारा लगाई गुहार
चंदोली के मुगलसराय कोतवाली में सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने के नाम पर 1.53 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी अशोक कुमार जायसवाल ने निखिल कुमार चटर्जी पर रेलवे, सीआईएसएफ समेत अन्य सरकारी संस्थानों में ठेका दिलाने का भरोसा देकर रकम लेने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस यानी GeM पोर्टल के माध्यम से टेंडर और ऑर्डर दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि इसके लिए फर्जी ऑर्डर तैयार किए गए और सरकारी अधिकारियों के नाम से ईमेल भेजकर उन्हें विश्वास में लिया गया। इसी आधार पर अलग-अलग समय में करीब 1.53 करोड़ रुपये लिए गए। पीड़ित का कहना है कि बाद में न तो बताए गए टेंडर मिले और न ही रकम वापस की गई। एसपी से मिलकर दोबारा मांगा न्याय पीड़ित के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परेशान होकर उन्होंने एक बार फिर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर कथित ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सदर विक्रम दहिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की गई है। टीम मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई सीओ डीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। एसआईटी विभिन्न पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित को जांच पूरी होने और न्याय मिलने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User