मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक 3 नवंबर को होगी:महापौर विनोद अग्रवाल को न्योता; अनुपस्थित रहने पर वरिष्ठ पार्षद कर सकते हैं अध्यक्षता

Oct 30, 2026 - 14:49
0
मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक 3 नवंबर को होगी:महापौर विनोद अग्रवाल को न्योता; अनुपस्थित रहने पर वरिष्ठ पार्षद कर सकते हैं अध्यक्षता
मथुरा में नगर निगम की बोर्ड बैठक को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। तीन नवंबर को सुबह 11 बजे भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय के सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अवस्थापना निधि से प्रस्तावित 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर के अन्य विकास कार्यों को भी गति मिल सकती है। नगर निगम प्रशासन ने बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल को पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। हालांकि, महापौर पिछले करीब तीन माह से नगर निगम कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनके बैठक में शामिल होने को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि महापौर बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो एक वरिष्ठ पार्षद की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक कराई जा सकती है। दरअसल, महापौर और नगर निगम के बीच दूरी के चलते लंबे समय से बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही थी। इससे शहर के विकास कार्यों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय अटका हुआ था। पार्षद लगातार बोर्ड बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बैठक नहीं होने के कारण विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। पार्षदों की मांग को देखते हुए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बोर्ड बैठक कराने के लिए शासन को पत्राचार किया था। शासन से अनुमति मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने तीन नवंबर की तारीख निर्धारित कर दी है। अब बैठक में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद तीन नवंबर को नगर निगम कार्यालय में बोर्ड बैठक निर्धारित की गई है। महापौर को भी बैठक में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User