प्रो कबड्डी लीग पर लगा ब्रेक! अब 2027 में होगा अगला सीजन
प्रसारण अधिकारों की नई डील पर सहमति नहीं बनने के कारण प्रो कबड्डी लीग का 13वां सीजन स्थगित कर दिया गया है। अब इसका आयोजन जून 2027 से पहले होने की संभावना नहीं है।
दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 3 नवंबर 2026
प्रो कबड्डी लीग के 13वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया है। इसका आयोजन 2026 में होना था, लेकिन अब यह 2027 में होगा। खेल नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, लीग के स्थगित होने की सबसे बड़ी वजह प्रसारण अधिकारों को लेकर चल रही बातचीत है। मौजूदा प्रसारक की ओर से नई डील के लिए पिछली रकम की तुलना में लगभग आधी राशि की पेशकश की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच सीजन के प्रसारण अधिकार करीब 905 करोड़ रुपये में बेचे गए थे। नया समझौता तय नहीं होने के कारण लीग के आयोजन में देरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रो कबड्डी लीग का 13वां सीजन जून 2027 से पहले शुरू होने की संभावना नहीं है। वहीं, टीम मालिकों ने इस मामले में मार्गदर्शन के लिए खेल मंत्रालय से भी संपर्क किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)