ऑटो में बैठीं तीन महिलाओं ने चेन खींची:लखनऊ में बुजुर्ग ने एक को दौड़ाकर पकड़ा, ऑटो में सफर के दौरान हुई घटना

Nov 03, 2026 - 15:17
0
ऑटो में बैठीं तीन महिलाओं ने चेन खींची:लखनऊ में बुजुर्ग ने एक को दौड़ाकर पकड़ा, ऑटो में सफर के दौरान हुई घटना
लखनऊ के आलमबाग में टेढ़ी पुलिया के पास ऑटो में सवार तीन महिलाओं ने 64 साल की बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। पीड़िता ने शोर मचाते हुए एक महिला को दौड़ाकर नूर चिकन की दुकान के पास पकड़ लिया। पकड़े जाने पर महिला ने पहले अपने कान के फूल और रुपए देने की पेशकश की। बाद में पीड़िता की चेन वापस कर दी। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। सरोजनीनगर के बदाली खेड़ा निवासी मैना (64) पत्नी लाल बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 नवंबर को वह अपनी बहू को कैसरबाग में गाड़ी पर बैठाने के बाद चारबाग से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थीं। टेढ़ी पुलिया के पास ऑटो में तीन महिलाएं और बैठ गईं। आरोप है कि उनके बगल में बैठी महिला उनके गले के पास हाथ लगाने लगी। विरोध करने पर दूसरी महिला ने उनके पैर पर पैर रखकर दबाना शुरू कर दिया। इसी दौरान बगल में बैठी महिला ने उनसे कहा कि अपनी बिछिया ठीक कर लो। पीड़िता को शक हुआ तो उन्होंने ऑटो रुकवाया। इसी बीच तीनों महिलाएं उनकी चेन खींचकर भागने लगीं। गले में चेन गायब देखकर उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा किया और बगल में बैठी महिला को नूर चिकन की दुकान के पास पकड़ लिया। महिला ने अपना नाम संजना पत्नी संजय और निवासी ढेमुशा, गोरखपुर बताया। पीड़िता के मुताबिक, महिला ने चेन लौटाने के बदले अपने कान के फूल और रुपए देने की बात कही। बाद में चेन वापस कर दी। मामले में इंस्पेक्टर आलमबाग ब्रजेश तिवारी ने बताया एक महिला गोरखपुर निवासी सोनिया को पकड़ा गया है। पुलिस अन्य दो महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User