बाबरी विध्वंस पर रो पड़ी थीं सोनिया गांधी, BJP बोली- कांग्रेस के दिल में आज भी जिंदा है बाबर
बाबरी विध्वंस पर सोनिया गांधी के रोने वाले बयान से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर बाबर के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया है।
दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 8 नवंबर 2026
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्जियन' को दिए साक्षात्कार में बताया कि जब उन्होंने टेलीविजन पर मस्जिद गिराए जाने की तस्वीरें देखी थीं, तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे। सोनिया गांधी के मुताबिक, उसी समय उन्हें एहसास हुआ कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के विचारों पर आधारित धर्मनिरपेक्ष भारत को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी।
सोनिया गांधी के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दिल में बाबर पहले भी था और आज भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के रामराज्य से दूर होकर बाबर राज की ओर बढ़ गई है।
सुधांशु त्रिवेदी ने सोनिया गांधी के टेलीविजन पर घटना देखने के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि 6 दिसंबर 1992 को वह किस भारतीय समाचार चैनल पर यह घटना देख रही थीं और उस समय कौन सा प्रसारण हो रहा था। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की विचारधारा पर भी निशाना साधा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)