महाकुंभ फेम दातून बॉय ने की लव मैरिज:कहा- मेरी हत्या हो सकती है, पत्नी ने VIDEO जारी कर एसपी से मांगी सुरक्षा
प्रयागराज महाकुंभ में 'दातून बॉय' नाम से मशहूर हुए आकाश यादव ने जौनपुर में गर्लफ्रेंड से लव मैरिज कर ली है। उसने शनिवार को शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ गले में वरमाला पहने नजर आ रहा है। दोनों का कहना है कि वे बालिग हैं। अपनी मर्जी से शादी की है। शादी के बाद से लड़की के घरवाले परेशान कर रहे हैं। पति की जान को खतरा है।कभी भी उसकी हत्या हो सकती है। इसलिए जौनपुर एसपी उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए। पहले शादी की दो तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए महाकुंभ में दातून बेचकर फेमस हुआ था आकाश आकाश यादव (21) ने बताया- वह जौनपुर के बरसठा थाना मड़ियांव का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी 3 बहनें हैं। पिता मुंबई में प्राइवेट जॉब करते हैं। उसने बीएससी पढ़ाई की है। वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाता है। फेसबुक पर 3 लाख दस हजार और इंस्टाग्राम पर 1 लाख 70 हजार इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स हैं। महाकुंभ के दौरान उसने जमकर दातून बेचे थे। दातून बेचने का वीडियो भी शेयर किया था। इसके बाद से उसे दातून बॉय के नाम से पहचान मिली। लोग अब उसे दातून बॉय के नाम से जानते हैं। तीन साल पहले गर्लफ्रेंड से हुई थी दोस्ती आकाश का तीन साल पहले मनीषा (18 साल 9 महीने) से सोशल मीडिया के जरिए परिचय हुआ। दोनों में पहले दोस्ती हुई। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उसके बाद घरवालों को बिना बताए 13 अक्टूबर को जौनपुर में कोर्ट मैरिज कर लिया। कोर्ट मैरिज का पता चलने पर मनीषा को घरवालों ने किया टार्चर मनीषा के घरवालों को उनके कोर्ट मैरिज करने के बारे में पता चल गया। उसके बाद से उसके घरवाले मनीषा को टार्चर करने लगे। उसे कमरे में बंद करके रखते थे। बाहर नहीं जाने देते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। उसे खाने को भी नहीं देते थे। 7 नवंबर को जौनपुर के शीतला माता मंदिर में की शादी मनीषा ने ये बात आकाश को बताई। उसके बाद आकाश ने मनीषा को घर से निकालने का प्लान बनाया। उसके बाद मनीषा प्लान के मुताबिक 6 नवंबर को घर छोड़कर आकाश के साथ भाग गई। उसके बाद 7 नवंबर को जौनपुर के शीतला माता मंदिर में मनीषा के साथ हिंदू रीति -रिवाज से शादी कर ली। मनीषा के घर से भागने और शादी करने के बाद से उसके घरवाले दोनों को खोज रहे हैं। वे आकाश के घरवालों को भी परेशान कर रहे हैं। अब वीडियो में मनीषा और आकाश ने क्या कहा है, वो पढ़िए आकाश और मनीषा का 37 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों बारी -बारी से अपनी आपबीती बयान कर रहे हैं। मनीषा बोल रही है कि जौनपुर के एसपी सर, मेरे पति और उनके घरवालों को परेशान किया जा रहा है। मेरे घरवाले ही उन्हें परेशान कर रहे हैं। आपसे निवेदन है कि उन्हें परेशान न किया जाए। मैं बालिग हूं अपनी मर्जी से शादी की है। वहीं आकाश बोल रहा है कि मनीषा से शादी करने के बाद उसके घरवाले परेशान कर रहे हैं। उसकी कभी भी हत्या हो सकती है। एसपी सर उसकी जान की रक्षा करे। उसे और उसके परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया कराए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)