18 साल के युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे:सोनभद्र डीएम ने कॉलेजों को दिए निर्देश; गैरहाजिर प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस

Nov 18, 2026 - 18:13
0
18 साल के युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे:सोनभद्र डीएम ने कॉलेजों को दिए निर्देश; गैरहाजिर प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस
सोनभद्र में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा- कोई भी पात्र युवक या युवती मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले महाविद्यालयों के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कॉलेजों में पात्र छात्र-छात्राओं को चिह्नित करने के निर्देश बुधवार दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक हुई। इसमें डीएम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा- 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी महाविद्यालयों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। डीएम ने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कॉलेजों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को चिह्नित करें। उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देकर आवेदन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अनुपस्थित प्राचार्यों को जारी होगा नोटिस जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित रहे महाविद्यालयों के प्राचार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक समावेशी और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, ओबरा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह समेत विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User