21 से 23 नवंबर तक काम का बहिष्कार करेंगे रोजगार-सेवक:मानदेय 24 हजार करने की मांग, भदोही में धरना देकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Nov 20, 2026 - 12:44
0
21 से 23 नवंबर तक काम का बहिष्कार करेंगे रोजगार-सेवक:मानदेय 24 हजार करने की मांग, भदोही में धरना देकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
भदोही में ग्राम रोजगार सेवक संघ मोर्चा के बैनर तले रोजगार सेवकों ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इसके बाद प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें मानदेय बढ़ाने और कैशलेस इलाज की सुविधा देने समेत लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की गई। बैठक के बाद भी फैसला नहीं होने से नाराजगी ज्ञापन में कहा गया कि भुगतान और विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठन शासन और विभाग से लगातार बातचीत कर रहा है। 13 नवंबर 2026 को ग्राम रोजगार सेवक संघ मोर्चा की आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग के साथ बैठक हुई थी। इसमें समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था। संगठन के मुताबिक, तय समय बीतने के बाद भी कोई फैसला या आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। इससे प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों में असंतोष है। 21 से 23 नवंबर तक काम का बहिष्कार ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि 21 से 23 नवंबर 2026 तक चलने वाले विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक काम का बहिष्कार करेंगे। उनकी मांग है कि मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन काम बंद करने की चेतावनी भी दी गई। 27 नवंबर को जिला मुख्यालय और 3 दिसंबर को लखनऊ में घेराव संगठन ने कहा कि समय पर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 27 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर और 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से शासन से लंबित मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेने की अपील की गई। साथ ही कहा गया कि आंदोलन के दौरान पैदा होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन और विभाग की होगी। धरने में जितेंद्र कुमार मोर, अविनाश कुमार, शंभू सिंह, विवेक चौधरी, प्रमोद मौर्य, सुमन विश्वकर्मा और रविंद्र पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User