सोनभद्र में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान:3.09 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक; 1099 बूथ, 36 ट्रांजिट और 7 मोबाइल टीमें रहेंगी तैनात

Nov 20, 2026 - 11:37
0
सोनभद्र में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान:3.09 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक; 1099 बूथ, 36 ट्रांजिट और 7 मोबाइल टीमें रहेंगी तैनात
सोनभद्र में पोलियो उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 नवंबर से सघन पल्स पोलियो महाअभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 3,09,381 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। हर बच्चे को दो बूंद पिलाने की अपील। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दी गई पोलियो की दो बूंद बच्चों को आजीवन सुरक्षित रख सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। बच्चे को पहले कई बार पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी हो, तब भी इस अभियान में उसे खुराक अवश्य दिलाएं। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। 1099 बूथों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा अभियान। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरिधारी लाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पांच वर्ष तक के बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना है। इसके लिए 1099 बूथ, 36 ट्रांजिट टीमें और 7 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। बूथ दिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद घर-घर जाकर बूथ पर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। बूथ पर बच्चों को लाने की अपील। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर लेकर पहुंचें और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य पिछले अभियानों की तुलना में अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर ही पोलियो की खुराक पिलाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User