काशी की सड़कों पर लगा CM योगी का पोस्टर:भगवान के स्वरूप में दिखे मुख्यमंत्री; लिखा- अधर्म का नाश, यही है योगी का संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले काशी की सड़कों पर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए गए इस पोस्टर को लेकर चर्चा हो रही है। पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान के स्वरूप में दर्शाया गया है। इसके साथ ही अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर एक संदेश भी दिया गया है। लिखा- अधर्म का नाश, यही है योगी का संकल्प यह पोस्टर भाजपा से जुड़े अधिवक्ता अंकित राय की ओर से लगवाया गया है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘अधर्म का नाश, यही है योगी का संकल्प। अपराधी बचेंगे नहीं, कानून का राज चलेगा।’ राह चलते लोग भी पोस्टर को देखकर इसकी तस्वीरें ले रहे हैं। खास बात यह है कि पोस्टर में मुख्यमंत्री की छवि को धार्मिक स्वरूप के साथ जोड़ते हुए अधर्म के अंत और कानून के शासन का संदेश दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)