4 दिन तक कार्रवाई न करने पर पुलिस पर सवाल:बदायूं में जातीय विवाद पर शासन ने मांगा जवाब, SHO और दरोगा पर हो सकती है कार्रवाई

Nov 02, 2026 - 08:42
0
4 दिन तक कार्रवाई न करने पर पुलिस पर सवाल:बदायूं में जातीय विवाद पर शासन ने मांगा जवाब, SHO और दरोगा पर हो सकती है कार्रवाई
बदायूं के परवेजनगर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद चार दिन तक कार्रवाई नहीं होने और तनाव बढ़ने का मामला शासन तक पहुंच गया है। रविवार को शासनस्तर से पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई गई। माना जा रहा है कि इस मामले में बिसौली एसएचओ सर्वेंद्र शर्मा और हल्का दरोगा विनय यादव पर कार्रवाई हो सकती है। दोनों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विवाद 26 अक्टूबर को हुआ था। एक पक्ष ने उसी दिन यूपी-112 पर सूचना दी और 28 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर भी दी, लेकिन तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस बीच मामले से जुड़े ऑडियो और वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए। दुकान पर सामान खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद परवेजनगर निवासी मोहित की गांव में किराना की दुकान है। आरोप है कि 26 अक्टूबर को दुकान से सामान खरीदने को लेकर विकास यादव से उसका विवाद हो गया। मोहित पक्ष का आरोप है कि विकास ने गाली-गलौज की और ईंट-पत्थर फेंके। मोहित के पक्ष ने उसी दिन यूपी-112 पर सूचना दी थी। तहरीर और धमकी का ऑडियो देने के बाद भी कार्रवाई नहीं मोहित के पक्ष ने 28 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर देकर विकास यादव, पंकज यादव और विपिन यादव पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने, रास्ता रोकने और फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया। शिकायत के साथ फोन पर दी गई धमकी का ऑडियो भी पुलिस को सौंपा गया, लेकिन तीन दिन तक कार्रवाई नहीं हुई। सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो आने के बाद दर्ज हुए मुकदमे शनिवार को प्रकरण से जुड़े ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए तो पुलिस अधिकारियों की किरकिरी हुई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए। मोहित पक्ष की शिकायत पर विकास यादव, पंकज यादव और विपिन यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ। वहीं, दूसरे पक्ष के विकास पुत्र मुनेन्द्र की शिकायत पर मोहित, सुमित, अनशुल और सोमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विकास का आरोप है कि 26 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे मंदिर के पास खड़े होने के दौरान इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन अपने मोहल्ले में ले जाकर डंडों से पीटा। उसने घटना का वीडियो होने की बात भी कही। शासन ने मांगा इनपुट, दो पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल रविवार को मामला शासन तक पहुंचने के बाद पूरे प्रकरण का इनपुट जुटाया गया। माना जा रहा है कि कार्रवाई की गाज बिसौली एसएचओ सर्वेंद्र शर्मा और हल्का दरोगा विनय यादव पर गिर सकती है। एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User