युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप:सुल्तानपुर में घर में घुसा युवक, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप; केस दर्ज

Nov 02, 2026 - 10:03
0
युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप:सुल्तानपुर में घर में घुसा युवक, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप; केस दर्ज
सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रविवार रात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेढ़ साल से बातचीत करने का बना रहा था दबाव युवती ने शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल से वीरू गौतम उस पर इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों से बातचीत करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह उसे जान से मारने और घर से भगाकर ले जाने की धमकी देता था। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत के मुताबिक, 29 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान वीरू गौतम घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और मारपीट की। युवती ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी ने उसे भगाकर ले जाने और बीच-बचाव करने वाले को जान से मारने की धमकी दी। एसआई को सौंपी गई जांच पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User