किशोरी से रेप करने वाले भाइयों का एनकाउंटर:फिरोजाबाद में पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी, एक साथी फरार
फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। उनका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शौच के लिए घर से निकली थी किशोरी, खेत में मिली घटना शनिवार शाम की है। गांव की 16 साल की लड़की शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव के उदयवीर सिंह सब्जी लेने के लिए खेत पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें किशोरी के कराहने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो किशोरी गांव से करीब 300 मीटर दूर खेत में बदहवास हालत में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद मारपीट और दुष्कर्म की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने की फायरिंग मौके पर पहुंची खैरगढ़ थाना पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान सोमवार तड़के पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जगत और ऋषि निवासी नगला सत्तू, थाना खैरगढ़ के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी सगे भाई हैं। उनके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)