श्रावस्ती में 10 दरोगा और एक सिपाही ट्रांसफर:कई चौकियों और थानों में नई तैनाती, एक सप्ताह पहले भी हुए थे 3 तबादले
श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक ने 10 एसआई और सिपाही का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। सोमवार सुबह 9:00 बजे पुलिस विभाग ने बताया कि आदेश के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मियों को चौकियों का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कुछ को थानों में नई तैनाती मिली है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा को सिरसिया थाने की राजपुर मोड़ चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सिरसिया थाने में तैनात मनोज कुमार को भिनगा कोतवाली की लक्ष्मणपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से मंदीप यादव को श्रावस्ती चौकी थाना एनएमपीटी भेजा गया है। उमेश वर्मा को गिलौला से सेमरी तरह चौकी थाना इकौना, अतुल कुमार वर्मा को भिनगा कोतवाली से न्यायालय चौकी और सिद्धार्थ जायसवाल को बंठीहवा चौकी से कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी मो. शमशाद अली को बंठीहवा चौकी भेजा गया है। बाबूराम को थाना एनएमपीटी में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से गौरव कुमार शाही को हरदत्तनगर गिरंट और मो. सरफराज खान को सिरसिया थाने भेजा गया है। रिट सेल में तैनात आरक्षी अजय शर्मा का तबादला पुलिस लाइन किया गया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे। गौरव सिंह को हरदत्तनगर गिरंट थाने का प्रभारी बनाया गया था। तत्कालीन प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय को एएचटी और लाल साहब सिंह को अपराध प्रकोष्ठ भेजा गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)