छात्रा को फाेटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये:बस्ती में 5 लाख रुपए की डिमांड की, कोर्ट के आदेश पर युवक पर FIR

Nov 02, 2026 - 10:03
0
छात्रा को फाेटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये:बस्ती में 5 लाख रुपए की डिमांड की, कोर्ट के आदेश पर युवक पर FIR
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए पास छात्रा की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगने का आरोप है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने नेवादा, रुधौली निवासी रामजीत चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पिछले एक साल से छात्रा को परेशान कर रहा था। उसने इंस्टाग्राम से उसकी तस्वीरें लेकर एडिट कीं और अश्लील बनाया। आरोप है कि उसने ये तस्वीरें व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाईं और रिश्तेदारों को भेजीं। शिकायत में कहा गया है कि छात्रा की शादी तय होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी दी। उसने छात्रा के पिता से 5 लाख रुपए मांगे और रकम नहीं देने पर पूरे समाज में बेइज्जत करने की धमकी दी। आरोपी पर छात्रा के घर जाकर गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप है। स्थानीय थाने में सुनवाई नहीं होने पर छात्रा ने 22 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक और पोर्टल के जरिए शिकायत की। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव को जांच सौंपी। FIR 1 नवंबर को रात 7:29 बजे दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User