4 को गोरखपुर में पदयात्रा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष:भाजपाइयों ने बनाई रूपरेखा; प्रदेश अध्यक्ष बोले-विपक्ष की अराजकता का जवाब देंगे

Nov 02, 2026 - 01:55
0
4 को गोरखपुर में पदयात्रा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष:भाजपाइयों ने बनाई रूपरेखा; प्रदेश अध्यक्ष बोले-विपक्ष की अराजकता का जवाब देंगे
भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत 3 से 5 नवंबर तक पदयात्रा का आयोजन करेगी। इसी क्रम में 4 नवंबर को गोरखपुर में होने वाली पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार की देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में रानीडिहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष देश में अराजकता फैला रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके उन्हें कमजोर करने की साजिश की जा रही है। भाजपा पदयात्रा के जरिए जन-जन तक तथ्यों को रखेगी और इसके जरिए विपक्ष की अराजकता का जवाब देगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के मन में भ्रम और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। जनता के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। ऐसे में झूठ और भ्रम का जवाब तथ्यों के साथ जनता के बीच जाकर देना भाजपा का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान और उसकी संस्थाओं की मर्यादा एवं सम्मान भी उतना ही आवश्यक है। सड़क पर अराजकता और अविश्वास का वातावरण बनाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों का भाजपा मजबूती से जवाब देगी। पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष जनता के वास्तविक मुद्दों—गरीबों के कल्याण, किसानों के सम्मान, मातृशक्ति की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य—पर चर्चा करने के बजाय भ्रम और भय का वातावरण बनाने में लगा है। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अभियान पदयात्रा का उद्देश्य गली-गली और गांव-गांव पहुंचकर जनता के सामने सत्य और तथ्य रखना है। गोरखपुर में आयोजित होने वाली यह पदयात्रा जनता के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगी। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे हर मंडल, बूथ और घर तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें। जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है और यह पदयात्रा उस विश्वास को और अधिक सशक्त करने का माध्यम बनेगी। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि पदयात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा जनता के बीच जो सवाल और भ्रम खड़े किए जा रहे हैं, उनका जवाब जनता स्वयं इस पदयात्रा के माध्यम से देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ जन-जन तक अपना संदेश पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि आम जनमानस में पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह है। गोरखपुर में यात्रा एमपी इंटर कालेज से शुरू होकर गोलघर काली मंदिर के पास सरदार पटेल की प्रतिमा तक जाएगी। प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा के प्रभारी /संयोजक दिलीप पटेल ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ अभियान की यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के बीच सच पहुंचाने का संकल्प है। विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जो भ्रम फैला रहा है, उसका जवाब हमारा कार्यकर्ता घर-घर जाकर तथ्यों के साथ देगा। गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हर स्तर पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। 4 नवंबर को यह पदयात्रा जनभागीदारी का नया कीर्तिमान बनाएगी। बैठक का संचालन गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह,सांसद रवि किशन शुक्ला,राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री डा. बच्चा पाण्डेय नवीन, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, भास्कर निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पदयात्रा के क्षेत्रीय संयोजक रणजीत राय बड़े, जय प्रकाश शाही, युधिष्ठिर सिंह, संजीव राय,राधेश्याम पांडेय, राजेश गुप्ता, कृष्णगोपाल जयसवाल , क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी,हरिकेश गुप्ता, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि,सिद्धार्थ शंकर पांडेय,वैभव पाण्डेय, कन्हैया पासवान,डॉ बंधु प्रसाद बेलदार,राजेश पाल चौधरी, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता,विधायक प्रदीप शुक्ला,फतेह बहादुर सिंह, शलभ मणि, त्रिपाठी, मोहन वर्मा , दीपक मिश्रा शाका, महेंद्र पाल सिंह, विवेकानंद पांडे, अजय सिंह, पूर्व सांसद जय प्रकाश निषाद,रविंद्र कुशवाहा, प्रवीण निषाद, नीलम सोनकर, पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद, गोरखपुर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, महानगर प्रभारी महेश शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User