मां-बेटे की जोड़ी ने उड़ाए 18 लाख के जेवर:बरेली से आकर अयोध्या में की चोरी, मर्चरी हाउस के पास दोनों गिरफ्तार; सोने के हार, कंगन और 30 चांदी के सिक्के बरामद

Nov 01, 2026 - 21:23
0
मां-बेटे की जोड़ी ने उड़ाए 18 लाख के जेवर:बरेली से आकर अयोध्या में की चोरी, मर्चरी हाउस के पास दोनों गिरफ्तार; सोने के हार, कंगन और 30 चांदी के सिक्के बरामद
अयोध्या में 18 लाख रुपए के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को मर्चरी हाउस के पास हुई गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को महाजनी टोला निवासी एक व्यक्ति ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। रविवार, 1 नवंबर को पुलिस टीम ने मर्चरी हाउस के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 19 साल का बेटा, 42 साल की मां गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभात दुआ (19) और उसकी मां मीना दुआ (42) के रूप में हुई है। दोनों बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की वीर सावरकर कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस अब चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। हार से लेकर कंगन तक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, सात जोड़ी कान के टॉप्स, दो जोड़ी बालियां, चार कंगन और दो सोने की चेन बरामद की हैं। इसके अलावा 30 चांदी के सिक्के और चांदी की एक नाक की कील भी मिली है। बरामदगी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User