अयोध्या में दुकान मालिक का बेटा और सेल्समैन गिरफ्तार:ग्राहक से 35 लाख की लूट की साजिश, 306 ग्राम सोना बरामद

Nov 01, 2026 - 21:07
0
अयोध्या में दुकान मालिक का बेटा और सेल्समैन गिरफ्तार:ग्राहक से 35 लाख की लूट की साजिश, 306 ग्राम सोना बरामद
अयोध्या में जिस दुकान पर कारोबारी अपने सोने के जेवर बेचने पहुंचा था, उसी दुकान में उसे लूटने की साजिश रची गई। मकबरा इलाके में आभूषण व्यवसायी से हुई 30 से 35 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दुकान मालिक के बेटे रौनक सिंह और सेल्समैन अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम अमृतसर निवासी सुखविंदर सिंह ई-रिक्शा से होटल जा रहे थे। मकबरा से करीब 100 मीटर पहले बाइक सवार बदमाश उनका बैग छीनकर भाग गए थे। बैग में करीब 306 ग्राम सोने के आभूषण थे। कारोबारी की रेकी कर बनाई लूट की योजना पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही आभूषण बेचने आने वाले कारोबारियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। वारदात के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद ली गई। जांच के बाद दुकान मालिक के बेटे और सेल्समैन की भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूरा सोना वापस मिलने पर कारोबारी ने जताया आभार पुलिस ने लूटे गए 306 ग्राम सोने के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। इनकी कीमत 30 से 35 लाख रुपए बताई गई है। उधर, पीड़ित सुखविंदर सिंह ने पूरा माल वापस मिलने पर अयोध्या पुलिस का आभार जताया। उन्होंने यूपी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User