SGPGI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, हंगामा:अभ्यर्थी बोले- ऑफिस में भरी जा रही थी OMR शीट, तीन केंद्रों पर परीक्षा रद्द

Nov 01, 2026 - 13:54
0
SGPGI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, हंगामा:अभ्यर्थी बोले- ऑफिस में भरी जा रही थी OMR शीट, तीन केंद्रों पर परीक्षा रद्द
लखनऊ में SGPGI की हॉस्पिटल अटेंडेंट और स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को विवाद हो गया। गड़बड़ी और पेपर लीक का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान ऑफिस के अंदर OMR शीट भरी जा रही थी। अभ्यर्थियों ने पेपर में चीटिंग कराने के भी आरोप लगाए। बायोमेट्रिक फेल, देरी से शुरू हुआ पेपर लखनऊ के SDSN डिग्री कॉलेज, SDSN पब्लिक स्कूल और ज्यूरिस कॉलेज ऑफ लॉ समेत आसपास के कई केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षार्थियों का आरोप है कि कई केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच में दिक्कत आई। इस वजह से परीक्षा शुरू होने में भी देरी हुई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने केंद्रों पर हंगामा किया। पूरी पहली पाली रद्द करने की मांग प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि सिर्फ कुछ चुनिंदा केंद्रों की परीक्षा रद्द करने से काम नहीं चलेगा। हॉस्पिटल अटेंडेंट की पहली पाली की पूरी परीक्षा रद्द की जाए। छात्रों ने परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े वीडियो और जानकारियां भी साझा की हैं। तीन केंद्रों पर परीक्षा रद्द हंगामे के बीच SGPGI के एग्जामिनेशन सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. विजय उपाध्याय ने तीन केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया। उन्होंने इसकी वजह एग्जाम कंडक्टिंग एजेंसी के कामकाज में आई अड़चन बताई। जिन केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई, उनमें SDSN डिग्री कॉलेज, SDSN पब्लिक स्कूल और ज्यूरिस कॉलेज ऑफ लॉ शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User