अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पीलीभीत के मीरपुर चौराहे के पास हादसा, सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे मीरपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वीरेश कुमार की मौत हो गई। परिजन उन्हें बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीरेश कुमार बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव के रहने वाले थे। वे श्याम बहादुर के बेटे थे। शनिवार रात किसी काम से मीरपुर चौराहे पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और वीरेश को बीसलपुर सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए।
सूचना मिलने पर बीसलपुर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक की मौत के मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)