पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई कि आगे आतंकी गतिविधि व सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा - मोदी
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 12 मई 2025 ।
सोमवार रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सपने भी नहीं सोचा था कि भारत इस तरह का हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब देश एकजुट होता है तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि देश ने स्ट्राइक करके 100 से अधिक खूंखार आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने एक और दुस्साहस किया। आतंकवाद पर भारत का साथ देने की बजाय भारत पर हमला करना शुरू कर दिया।
ड्रोन मिसाइले भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गई। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें एयर में ही नष्ट कर दिया । भारत ने पाकिस्तान के सीने पर हमला किया। पाक के ऐसे एयरबेस को नुकसान पहुंचाया जिसकर पाकिस्तान को बहुत घमण्ड था। भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। पाकिस्तान दुनिया भर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था। 10 मई को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया।
पाकिस्तान ने लगाई गुहार
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई कि आगे आतंकी गतिविधि व सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा। इसके बाद भारत ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। और विचार के बाद सीज फायर का निर्णय लिया गया है।
अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जबाव देंगे। हर उस जगह जाकर जवाब देंगे जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं।
परमाणु धमकी नहीं स्वीकार नहीं होगी।
आतंकी की सरपरस्थ सरकार और आतंक के आकाओं को अलग अलग नहीं देखेंगे।
आपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा है जब आतंकियों को विदाई देने पाक सेना के अधिकारी उमड़ पड़े।
इस आपरेशन के दौरान मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता देखी गई।
ये युग युद्ध का नहीं तो आतंकवाद का भी नहीं है।
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस एक बेहतर दुनिया का गारंटी है।
पाकिस्तान की सरकार और फौज जिस तरह से आतंकवाद को खाद पानी दे रहे हैं वह एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाक को बचना है कि आतंकवाद को खत्म करना होगा, इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है।
भारत का मत स्प्षट है टेरर, टॉक और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।
विश्व समुदाय को कहूंगा कि घोषित नीति है पाक पर बात होगी तो आतंकवाद और पीओके पर होगी।