कांग्रेस पर भड़के फारुक अब्दुल्ला, पाक को भी याद दिलाई भारत की ताकत
दि राइजिंग न्यूज। 30 अप्रैल 2025 । नई दिल्ली : नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था, जिसे अब्दुल्ला ने 'अनुचित' बताया।
दि राइजिंग न्यूज। 30 अप्रैल 2025 । नई दिल्ली :
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था, जिसे अब्दुल्ला ने 'अनुचित' बताया।
फारूक अब्दुल्ला ने साफ कहा, "प्रधानमंत्री कहां गायब हैं? मुझे पता है कि वह दिल्ली में हैं। हमने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है। अब उनसे सवाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें जो करना है, वह करेंगे।"
इससे पहले कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनका शरीर गायब दिखाया गया था और कैप्शन में लिखा गया था: "जिम्मेदारी के समय - गायब"। यह पोस्ट भारी आलोचना के बाद कांग्रेस ने हटा दी।
पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हमारे पास भी परमाणु शक्ति है और पाकिस्तान से पहले थी। भारत ने कभी पहले हमला नहीं किया, लेकिन अगर पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो हम भी तैयार हैं। भगवान ऐसी नौबत कभी न लाए।"
उन्होंने पाकिस्तान की ओर से भारत पर किए गए हमलों का ज़िक्र करते हुए कहा, "मुंबई, पठानकोट, उरी और कारगिल — सब में पाकिस्तान की भूमिका रही है। अगर पाकिस्तान दोस्ती चाहता है तो यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा। लेकिन अगर दुश्मनी चाहिए, तो भारत पूरी तरह तैयार है।"