अभिषेक-हेड की तूफानी बैटिंग से हिल गया पंजाब, आठ विकेट से जीता हैदराबाद

दि राइजिंग न्यूज। IPL 2025 के शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में बल्लेबाजी का तूफान खड़ा कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसने SRH के लिए अभिषेक और हेड की सलामी जोड़ी ने काफी आसान बना दिया। अभिषेक ने तूफानी शतक लगाया। नौ गेंद रहते हैदराबाद ने मैच जीत लिया।

अभिषेक-हेड की तूफानी बैटिंग से हिल गया पंजाब, आठ विकेट से जीता हैदराबाद

दि राइजिंग न्यूज। IPL 2025 के शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में बल्लेबाजी का तूफान खड़ा कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसने SRH के लिए मैच को कठिन बना दिया। हालांकि अभिषेक की शतकीय पारी और हेड की अर्धशतकीय पारी ने इस लक्ष्य को  काफी आसान बना दिया, और 9 गेद रहते हैदराबाद ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। 

पंजाब की विस्फोटक पारी

  • प्रियांश आर्य ने केवल 13 गेंदों में 36 रन (2 चौके, 4 छक्के) ठोककर तेज शुरुआत दी।

  • प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में 42 रन (7 चौके, 1 छक्का) जोड़े और पावरप्ले में 66 रन का धुआंधार स्कोर बना डाला।

  • कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में शानदार 82 रन (6 चौके, 6 छक्के) बनाकर पारी को मजबूत आधार दिया।

  • मार्कस स्टोइनिस ने अंतिम ओवरों में कहर बरपाते हुए सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 34 रन (1 चौका, 4 छक्के) बनाए, जिनमें शमी के एक ओवर में चार छक्के शामिल थे।

इस शानदार सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत पंजाब ने SRH के सामने 246 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया।


हैदराबाद की चुनौती – 246 का पीछा

पहले मैच में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद SRH इस मुकाबले में लगातार जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है। लेकिन 246 रनों का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती है। ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पर अब जिम्मेदारी निभाई और एक अच्छी शुरुआत दी। अभिषेक ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक बनाया।