आतंंकी हमले पर आरजेडी के शक्ति यादव का बयान: "घटना स्क्रिप्टेड लगती है"
दि राइजिंग न्यूज। 24 अप्रैल 2025 । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की जान जाने के बाद जहां पूरा देश शोक और आक्रोश में डूबा है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता शक्ति यादव का बयान विवादों में आ गया है। उन्होंने इस हमले को "वेल स्क्रिप्टेड" करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
दि राइजिंग न्यूज। 24 अप्रैल 2025 ।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की जान जाने के बाद जहां पूरा देश शोक और आक्रोश में डूबा है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता शक्ति यादव का बयान विवादों में आ गया है। उन्होंने इस हमले को "वेल स्क्रिप्टेड" करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
शक्ति यादव का बयान: "घटना स्क्रिप्टेड लगती है"
मीडिया से बातचीत में शक्ति यादव ने कहा,
"यह घटना प्रथम दृष्टया वेल स्क्रिप्टेड प्रतीत होती है। प्रधानमंत्री को इस समय देश की पीड़ा में शरीक होना चाहिए था, लेकिन वे इसे अवसर के रूप में देख रहे हैं। आतंकी हमले की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई और पीएम राजनीतिक बयानबाज़ी करने लगे।"
उन्होंने यह भी कहा कि पुलवामा की तरह इस घटना को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, और देश के लोग अभी तक उस गुत्थी को भूले नहीं हैं।
प्रधानमंत्री का सख्त संदेश: साजिशकर्ताओं को नहीं छोड़ा जाएगा
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद अपनी पहली जनसभा में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस हमले के गुनहगारों को ऐसी सज़ा मिलेगी जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने देश को आश्वस्त किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।
JDU ने किया RJD पर पलटवार
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने RJD के बयान को "राष्ट्रीय स्वाभिमान पर हमला" करार दिया। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि,
"जब पूरा देश एकजुट है, तब इस तरह का बयान न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि शहीदों का अपमान भी है। RJD को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे वाकई इस हमले को स्क्रिप्टेड मानते हैं?"
राजनीति बनाम राष्ट्रीय सुरक्षा
इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर भी राजनीति की जा सकती है? जहां एक ओर देश आतंक के खिलाफ एकजुटता दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ नेताओं के बयान इस एकता में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं।