सास-दामाद प्रेम कहानी - थाने में इजहार-ए-इश्क, परिजनों का गुस्सा फूटा

दि राइजिंग न्यूज |  अलीगढ़ जिले में एक अजीबो-गरीब प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने गांव से लेकर थाने तक हलचल मचा दी है। यहां मछरिया नगला गांव के रहने वाले युवक राहुल और उसकी होने वाली सास सपना का प्रेम-प्रसंग चर्चा का विषय बन गया है। दोनों के फरार होने और फिर थाने पहुंचकर अपने रिश्ते का खुलेआम इजहार करने के बाद परिजन गुस्से से उबल पड़े हैं।

सास-दामाद प्रेम कहानी - थाने में इजहार-ए-इश्क, परिजनों का गुस्सा फूटा

दि राइजिंग न्यूज | 

अलीगढ़ जिले में एक अजीबो-गरीब प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने गांव से लेकर थाने तक हलचल मचा दी है। यहां मछरिया नगला गांव के रहने वाले युवक राहुल और उसकी होने वाली सास सपना का प्रेम-प्रसंग चर्चा का विषय बन गया है। दोनों के फरार होने और फिर थाने पहुंचकर अपने रिश्ते का खुलेआम इजहार करने के बाद परिजन गुस्से से उबल पड़े हैं।

शादी के दिन ही सास के साथ फरार हुआ दामाद

जानकारी के मुताबिक, 6 अप्रैल को राहुल मडराक क्षेत्र के एक गांव से अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन राहुल की शादी सपना की बेटी से होनी थी। बुधवार को राहुल, सपना को लेकर खुद थाने पहुंचा, जहां दोनों ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया।

सपना ने थाने में कहा – 'अब जीवनभर राहुल के साथ रहना है'

थाने में पूछताछ के दौरान सपना ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से राहुल के साथ गई थी और अब जीवनभर उसी के साथ रहना चाहती है। उसने साफ कहा कि अब कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता।

भाई ने तोड़ा रिश्ता – 'अब वो बहन नहीं रही'

इस घटनाक्रम से सपना के परिजन बेहद आहत हैं। सपना के भाई राजेश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "उसने पूरे परिवार का सिर झुका दिया है। अब वह बहन कहलाने लायक नहीं रही। अगर वह वापस नहीं आती, तो उसे और राहुल दोनों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।"

राहुल की बुआ बोली – 'अब सपना हमारे घर की बहू है'

वहीं, राहुल की बुआ मालती देवी ने बयान दिया कि, "अब सपना हमारे घर की बहू बन चुकी है और हम उसे अपनाएंगे। वह हमारे घर में ही रहेगी।"

राजेश ने राहुल पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल पहले भी कई महिलाओं को अपने झांसे में फंसा चुका है, उनसे पैसे और जेवर लेकर छोड़ देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सपना वापस लौटती भी है, तो भी उसके लिए घर के दरवाज़े बंद हैं।

इस पूरे मामले ने गांव में खलबली मचा दी है। लोग न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि इस रिश्ते को लेकर नाराजगी भी ज़ाहिर कर रहे हैं। सास-दामाद का यह अनोखा प्रेम प्रसंग अब सामाजिक बहस का विषय बन गया है।