मणिपुर में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 328 से ज्यादा राइफलें और बंदूकें जब्त, ADGP ने दी जानकारी
दि राइजिंग न्यूज। इंफाल। 14 जून, 2025 । मणिपुर में हिंसा और अस्थिरता को रोकने के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों को एक बड़ी सफलता मिली है। मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल), सेना और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
दि राइजिंग न्यूज। इंफाल। 14 जून, 2025 ।
इंफाल: मणिपुर में हिंसा और अस्थिरता को रोकने के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों को एक बड़ी सफलता मिली है। मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल), सेना और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
ADGP लहरी दोरजी ल्हाटू ने बताया कि 13-14 जून की मध्यरात्रि को खुफिया सूचना के आधार पर एक समन्वित तलाशी अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में कुल 328 हथियार बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं:
-
151 SLR राइफलें
-
65 INSAS राइफलें
-
73 अन्य राइफलें
-
5 कार्बाइन गन
-
2 MP-5 सबमशीन गन
-
भारी मात्रा में विस्फोटक और युद्ध सामग्री
ADGP ने इसे एक "बड़ी कामयाबी" करार देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।
बड़ी साजिश टली!
इस बरामदगी से यह संकेत मिलता है कि राज्य में बड़ी हिंसक साजिश रची जा रही थी, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। इससे पहले मई के अंत से सुरक्षाबलों का व्यापक ऑपरेशन चल रहा है, जिसके तहत 23 संदिग्ध उग्रवादी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
ADGP ने दोहराया कि राज्य में शांति बहाल करने के लिए ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक आखिरी हथियार और उग्रवादी तत्व सामने नहीं आ जाते।