सांड से टकराई बाइक, एक सवार की मौत:बदायूं-इस्लामनगर मार्ग पर हादसे में एक घायल; एंबुलेंस आधे घंटे तक नहीं पहुंची
बदायूं में बदायूं-इस्लामनगर मार्ग पर उघैती थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6 बजे बाइक सांड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सत्येंद्र (40) की मौत हो गई। वहीं उनके साथी चंद्रभान (50) घायल हो गए। पुलिस दोनों को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन ले गई। वहां डॉक्टरों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। ईंट भट्ठे के पास अचानक सामने आया सांड हादसा चाचीपुर और दारानगर गांव के बीच ईंट भट्ठे के पास हुआ। रियोनाई कुंदन गांव निवासी सत्येंद्र पुत्र महेंद्र अपने साथी चंद्रभान पुत्र रामप्रसाद के साथ इस्लामनगर की ओर से आ रहे थे। तभी अचानक सांड सड़क पर आ गया। बाइक उससे टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आधे घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एंबुलेंस को सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अपने सरकारी वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी रुदायन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया और चंद्रभान का इलाज शुरू किया। छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग ग्रामीणों ने बदायूं-इस्लामनगर मार्ग पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को हादसों का खतरा बताया। उनका कहना है कि सड़क पर अचानक सांड और अन्य छुट्टा पशु आने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने ऐसे पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में रखने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)