शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक मौत:बांदा में बाइक ट्रक से टकराई, चचेरा भाई घायल; 20 नवंबर को होनी थी शादी

Oct 31, 2026 - 21:47
0
शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक मौत:बांदा में बाइक ट्रक से टकराई, चचेरा भाई घायल; 20 नवंबर को होनी थी शादी
बांदा में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड मोहल्ले में रहने वाले श्रीप्रकाश का 32 वर्षीय बेटा सौरभ शनिवार को हमीरपुर जिले के खन्ना क्षेत्र में रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने गया था। लौटते समय उसके साथ 30 वर्षीय चचेरा भाई सचिन भी बाइक पर था। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चेनज नंबर 59.3 के पास बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई और सचिन घायल हो गया। हादसे के समय सौरभ ने हेलमेट पहना था। टक्कर से उसके सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। यूपीडा की एंबुलेंस से सचिन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बाइक और मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सौरभ की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। 20 नवंबर को उसकी बरात चित्रकूट के शिवरामपुर जानी थी। सौरभ एक निजी इंटर कॉलेज में शिक्षक था। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User