जेल अधीक्षक का AI वीडियो वायरल कर रुपए मांगे:मेरठ में जेल अधिकारियों को ब्लैकमेल करने का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मेरठ में जेल अधीक्षक की तस्वीर का इस्तेमाल कर AI वीडियो बनाया गया। आरोप है कि वीडियो वायरल कर जेल अधिकारियों पर दबाव बनाया गया और उनसे रुपए मांगे गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा की तस्वीर से AI वीडियो तैयार किया गया। 29 अक्टूबर की रात करीब 10:22 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए जेल अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसे यूट्यूब समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया।
जेल अधिकारियों ने वीडियो की जांच की तो वह कई साल पुराना लगा। आरोप है कि वीडियो को दोबारा वायरल कर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इसके बाद कथित तौर पर रुपए मांगे गए। अधिकारियों को शक हुआ कि वीडियो के जरिए अनुचित लाभ लेने और ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है।
जेल अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई और संबंधित व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला। इसके बाद पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई। शिकायत में वीडियो वायरल करने और अधिकारियों से रुपए मांगने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो के स्रोत और उसे फैलाने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि AI वीडियो बनाकर वायरल किया गया और इसके जरिए ब्लैकमेल किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में शिकायत की गई है और जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)